Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने को लेकर मुस्लिम नेता का बयान..कहा अयोध्या जाकर दे दूंगा जान.!

राजनीति:नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने को लेकर मुस्लिम नेता का बयान..कहा अयोध्या जाकर दे दूंगा जान.!
फाइल फोटो

पीएम नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री न बनने पर देश के एक बड़े मुस्लिम नेता ने अपनी जान देने की बात कही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी ख़बर।

लखनऊ: चुनावों के वक्त अजीबोगरीब बयान देने का सिलसिला तो काफ़ी समय से चलता रहा है लेकिन अब एक मुस्लिम नेता की तरफ़ से ऐसा बयान आया है जिसको लेकर पूरे देश मे चर्चा हो रही है।

दरअसल शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी इस देश के दोबारा प्रधानमंत्री न बने तो मैं अयोध्या जाकर राम मंदिर गेट के सामने अपनी जान दे दूंगा।

एक मीडिया वेबसाइट में प्रकाशित ख़बर के अनुसार रिज़वी ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है। जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं तो कट्टरपंथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे।

उन्होंने आगे कहा है कि देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए मोहब्बत है तो गद्दारों में खौफ है। वह देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं। अगर 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन जाता है तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट पर जाकर आत्महत्या कर लूंगा क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है इज्जत की मौत मरना। वसीम रिज़वी इसके पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहें हैं।

आपको बता दे कि शिया वक़्फ़ बोर्ड हमेसा से भाजपा व मोदी समर्थक रहा है साथ ही शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को भी मोदी समर्थकों में गिना जाता है वह अक्सर खुले मंचो पर भाजपा व मोदी की तारीफ़  करते रहें हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us