Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: मायावती के दो बड़े क़रीबी नेताओं की बसपा से छुट्टी किए गए निष्कासित.!

Uttar Pradesh News: मायावती के दो बड़े क़रीबी नेताओं की बसपा से छुट्टी किए गए निष्कासित.!
Mayawati फ़ाइल फ़ोटो

पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए बसपा सुप्रीमो ने अपने दो सबसे ख़ास सिपहसालारों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।Ram Achal Rajbhar and Lal Ji verma removed in bsp

Lucknow: धीरे धीरे कर के बसपा के कई बड़े नेता या तो पार्टी से निकाल दिए गए हैं या उन्होंने स्वयं से इस्तीफा देकर पार्टी से किनारा कर लिया है।यह सिलसिला लगातार जारी है।गुरुवार को एक बार फ़िर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अपनी पार्टी के दो बड़े नेताओं राम अचल राजभर औऱ लाल जी वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।दोनों ही मायावती के बेहद क़रीबी माने जाते रहें हैं।राम अचल राजभर वर्तमान में पार्टी के विधानमंडल दल के नेता थे।पार्टी ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधायक दल का नेता चुना है। Ram achal raj bhar and lal ji verma

आपको बता दें कि राम अचल राजभर और लालजी वर्मा दोनों बसपा सुप्रीमो मायावती के काफी करीबी थे।दोनों विधायक अम्बेडकरनगर जिले में बसपा कटेहरी एवं अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में काबिज थे।पार्टी की तरफ़ से जारी की गई प्रेस नोट में बताया गया है कि दोनों नेताओं की तरफ़ से पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की गईं हैं।इसके पूर्व भी दोनों नेताओं ने कई मौकों पर पार्टी विरोधी काम किया था।

सूत्र बताते हैं कि राम अचल राजभर औऱ लाल जी वर्मा पिछले साल अक्टूबर महीने से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सम्पर्क में थे।दोनों जल्द ही सपा में शामिल हो सकतें हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों नेता बसपा पार्टी के स्थापना के समय से ही पार्टी में जुड़े हुए थे।पार्टी में जिन चंद लोगों को मायावती का सबसे ख़ास माना जाता था उनमें दोनों नेता शामिल थे।ऐसे में दोनों नेताओं का पार्टी से निष्कासन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us