Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला कहा चिलम मिलने तक होगी बाबा के घर की जाँच..!

राजनीति:अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला कहा चिलम मिलने तक होगी बाबा के घर की जाँच..!
फोटो साभार गूगल

सपा अध्यक्ष इन दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं..एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फ़िर चिलम को लेकर क्या कुछ कहा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कुशीनगर: राजनीति में एक दूसरे पर ज़बानी हमला करना कोई नई बात नहीं है।लेकिन मौजूदा लोकसभा चुनाव में नेताओं की आपस मे ज़ुबानी जंग कुछ ज्यादा ही तीख़ी नज़र आ रही है। पांच चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं।सभी पार्टियां बचे हुए दो चरणों के लिए दिन रात चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़े: फतेहपुर-बिंदकी विधानसभा ने लगाई छलांग ज़िले में अबतक हुआ इतने फ़ीसदी मतदान.!

कुशीनगर ज़िले के पडरौना में उदित नरायण पीजी कालेज के मैदान में आयोजित सपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम और सीएम पर जमकर निशाना साधा।खासकर उन्होंने योगी आदित्यनाथ के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए। अखिलेश ने कहा कि बाबा जी ने अधिकारियों को मेरे घर से टोंटी खोजने के लिए भेजा था। मेरी सरकार बनने पर उन्हीं अधिकारियों को उनके घर भेजूंगा और तब तक खोजबीन कराउंगा जब तक चिलम नहीं मिल जायेगा।

साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि बाबा जी कमाल के हैं उन्होंने मेरे घर से निकलने के बाद गंगाजल से घर धुलवाया था।जनसभा को दौरान आई आंधी पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सपा की आंधी है।बाबा पुलिस से ठोंको नीति चलवा रहे हैं, पुलिस जनता को ठोंकती हैं तो जनता पुलिसवालों को ठोंकती है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी से है अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सख्स का यह रिश्ता..पत्नी का दावा.!

सपा प्रमुख यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बाबा ने लैपटॉप इसलिए नहीं बांटा क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता।ये चिलम वाले मुख्यमंत्री हैं। बाबा जी ने कहा कि संविधान नहीं होता तो हम दूध बेच रहे होते, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हम दूध दही से काम चला लेंगे लेकिन आप मठ में जाकर घंटा बजा रहे होते। आपको बता दे कि अखिलेश लगातार अपने चुनावी भाषणों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिलम वाले बाबा से ही संबोधित कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us