
हाथरस कांड से जुड़ी बड़ी ख़बर..राहुल औऱ प्रियंका गाँधी पैदल ही हाथरस के लिए निकले..यूपी पुलिस ने किया लाठीचार्ज.!
On
राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए निकले हैं..लेक़िन उनके काफिले को नोएडा में यूपी पुलिस द्वारा रोक दिया गया है..जहाँ से वह पैदल चल पड़े हैं..पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:यूपी का हाथरस कांड इस वक़्त पूरे देश में चर्चा में है।गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे कांग्रेस के राहुल गाँधी व प्रियंका गांधी के काफिले को यूपी पुलिस द्वारा नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया है।

दोनों नेता वहां से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही चल पड़ें हैं।नोएडा से हाथरस की दूरी क़रीब 150 किलोमीटर है।ऐसे में राहुल व प्रियंका यह सफ़र पैदल कैसे तय कर पाएंगी ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है।Hathras case rahul gandhi



राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-‘अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं।इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही पैदल चल सकते हैं, कोई आम आदमी नहीं चल सकता?’
Tags:
Latest News
04 Mar 2026 00:05:45
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में एक युवक 5 रुपये के पुराने नोट को 28 लाख रुपये...
