Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रियंका गांधी का स्वागत करने हेलीपैड पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता..तस्वीरें वायरल.!

फतेहपुर:प्रियंका गांधी का स्वागत करने हेलीपैड पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता..तस्वीरें वायरल.!
प्रियंका गांधी का स्वागत करते भाजपा नेता सुरेश गंगवार

जिले में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने आई प्रियंका गांधी जब खागा पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए एक बड़े भाजपा नेता भी हेलीपैड में पहुंच गए..जिसके बाद सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी की रैली हो और रैली में उनका स्वागत करने के लिए कोई बड़ा भाजपाई नेता हेलीपैड पहुंच जाए तो इस चुनावी सीजन में माहौल का गर्म होना लाज़मी ही है।

यह भी पढ़े: फ़तेहपुर में प्रियंका का ग्लैमर भी नहीं जुटा सका भीड़..जनसभा में ख़ाली रह गईं कुर्सियां.!

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब खागा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची तो उनके स्वागत के लिए उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर ज़िले के बड़े बीजेपी नेता सुरेश गंगवार भी हेलीपैड में प्रियंका के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे और उन्होंने बुके देकर प्रियंका का स्वागत किया।यहाँ तक तो सब ठीक था लेक़िन प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से जब हेलीपैड की फ़ोटो फेसबुक में डाली और कैप्शन में लिखा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले के खागा का नज़ारा तो उत्तराखंड में बीजेपी के अंदर खलबली मच गई।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

प्रियंका गांधी के साथ सुरेश गंगवार की फ़ोटो तेजी से वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।आपको बता दे कि उधमसिंह नगर ज़िले के निवासी भाजपा नेता सुरेश गंगवार के पिता ईश्वरी प्रसाद गंगवार भी वर्तमान में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।और सुरेश गंगवार की भी गिनती उत्तराखंड में बड़े भाजपा नेताओं की जाती है।

ये भी पढ़े: फतेहपुर में कांग्रेस के अंदर ही अलग-थलग पड़े सचान..प्रियंका के दूसरे दौरे को लेकर भी नहीं दिख रहा कांग्रेसियो में उत्साह.!

अब सुनिए इस पूरे मामले पर भाजपा नेता ने क्या कहा...

प्रियंका गांधी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता सुरेश गंगवार की फ़ोटो वायरल होने पर भाजपा के अंदर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं पर इन सबके बीच खुद सुरेश गंगवार ने बताया कि वे अपने साढू़ पूर्व सांसद राकेश सचान सचान की चुनावी रैली मे शिरकत करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि राकेश सचान कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सुरेश ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा में पूरी निष्ठा और लगन के साथ है प्रियंका की रैली में वह अपने साढ़ू व फतेहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के कहने पर आए हुए थे।बाकी उनका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us