Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:आजमगढ़ में अखिलेश की आज होने वाली चार जनसभाएं निरस्त...सपा ने जिला प्रशासन पर लगाए आरोप..!

राजनीति:आजमगढ़ में अखिलेश की आज होने वाली चार जनसभाएं निरस्त...सपा ने जिला प्रशासन पर लगाए आरोप..!
फाइल फोटो

लोकसभा चुनावों के अंतिम दौर में आजमगढ़ में होने वाली अखिलेश यादव की जनसभाओं को निरस्त करने के पीछे जिला प्रशासन की तरफ़ से क्या कुछ कहा गया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

आजमगढ़: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है।अब दो चरणों का रण ही शेष बचा है। जिसमें छठे चरण के प्रचार का अंतिम दिन शुक्रवार को है। छठे चरण के अंतर्गत आज़मगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार अखिलेश यादव की 10 मई के दिन पूर्व में प्रस्तावित चार जनसभाओं को जिला प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के चलते निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: Video केंद्रीयमंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना सुन आप भी हो जाएंगे दंग बेहद ही सुरीला अंदाज़.!

आपको बता दे कि छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने लिए जनसभाओं के जरिए वोट की अपील करने वाले थे। जिसपर जिला प्रशासन ने पानी फेर दिया है।

समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि आजमगढ़ गठबंधन का अजेय गढ़ है। हार की हताशा में सत्ता के दबाव में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाओं, खासतौर से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से चुनाव को रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा है। इसीलिए प्रचार समाप्त होने में दो दिन शेष रहते चुनाव मद में होने वाले खर्च की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यह भी पढ़े: फतेहपुर-वोटिंग के बाद क्या कहता है लोकसभा क्षेत्र का मौजूदा समीकरण किसके सिर पर सजेगा ताज.!

शुक्रवार को अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले के सगड़ी,आजमगढ़ सदर, गोपालपुर,व मेहनगर विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले थे।लेक़िन अब उन चारों जनसभाओं को निरस्त कर दिया गया है। इस मामले पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चुनाव खर्च की दरों में संशोधन जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

आपको बता दे कि मौजूदा लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने अखिलेश के सामने भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उतार मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us