Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी इन दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में हो जाएगी कैद

UP Election 2022:यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी इन दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में हो जाएगी कैद
पोलिंग बूथ पर लाइन लगाए मतदाता

यूपी में तीसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है.16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है. UP Election 2022 Third Phase Voting

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है.9 बजे तक क़रीब 6 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी.कई जिलों में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. UP Election Third Phase 2022

ये दिग्गज मैदान में..

16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं.कई सीटें दिग्गजों के लड़ने से वीवीआईपी हो गईं हैं.इनमें मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं.

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री सतीश महाना (महाराजपुर-कानपुर), आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (भोगांव-मैनपुरी), रामवीर उपाध्याय (हाथरस – सादाबाद) भाजपा से चुनाव मैदान में हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इन जिलों में होनी है वोटिंग..

तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगें.इन जिलों में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.बता दें कि तीसरे चरण की 59 सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us