Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 News:समाजवादी पार्टी का इस पार्टी के साथ हुआ गठबंधन मिलकर लड़ेंगें विधानसभा चुनाव

UP Election 2022 News:समाजवादी पार्टी का इस पार्टी के साथ हुआ गठबंधन मिलकर लड़ेंगें विधानसभा चुनाव
UP Election 2022 News: अखिलेश यादव ओमप्रकाश राजभर

समाजवादी पार्टी औऱ ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) साथ आ गए हैं. 2022 का विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियां साथ मिलकर लड़ेंगीं. Samajwadi party and omprakash rajbhar party sbsp allince in up assembly election 2022

UP Election 2022 News:सभी पार्टियां यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तरीक़े से तैयारियों में जुटी हुईं हैं. चारों मुख्य पार्टियों भाजपा, सपा, बसपा औऱ कांग्रेस के अलावा यूपी की राजनीति में छोटे छोटे दलों का भी बड़ा महत्व है. 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2022 में अखिलेश यादव के साथ हो गई है. बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव औऱ ओमप्रकाश राजभर की मुलाक़ात हुई. Omprakash Rajbhar Latest News

मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि-"वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे।सपा और सुभासपा आए साथ,

यूपी में भाजपा साफ!" UP Election 2022 News

ओमप्रकाश राजभर ने भी ट्वीट किया उन्होंने लिखा कि- "अबकी बार, भाजपा साफ़!

समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ.दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार.मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की."Akhilesh Yadav Latest News 2022

उल्लेखनीय है कि 2017 का विधानसभा चुनाव सुभासपा ने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था. इसके बाद ओमप्रकाश योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री भी. लेकिन राजभर ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था.औऱ बीजेपी गंठबंधन से अलग हो गए थे.इसके बाद से वो लगातार बीजेपी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने में लगे थे. Omprakash Rajbhar News

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us