Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:आज शाम थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार इन जिलों में होना है मतदान

UP Election 2022:आज शाम थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार इन जिलों में होना है मतदान
UP Election 2022: सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में दो चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है, तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगें.तीसरे चरण का प्रचार प्रसार आज यानि शुक्रवार शाम से थम जाएगा. UP Election 2022 Third Phase Election

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो चरणों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. अब पांच चरणों में वोटिंग शेष है. तीसरे चरण के लिए 20 फ़रवरी को वोट डाले जाएंगें. प्रचार प्रसार में सभी दलों ने ताकत झोंक रखी है. तीसरे चरण के लिए आज (18 फ़रवरी) अंतिम दिन है.शाम 6 बजे से प्रचार प्रसार बन्द हो जाएगा.

इन जिलों में होनी है वोटिंग..

तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगें.इन जिलों में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.बता दें कि तीसरे चरण की 59 सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

यूपी में तीसरे चरण के चुनाव के बाद प्रदेश की कुल 403 सीटों में से 172 सीटों पर चुनाव समाप्त हो जाएंगे. पिछले चुनाव में तीन चरणों के वोटिंग के बाद सत्ता की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी थी. 2017 में इन 172 सीटों में से बीजेपी ने 140 अपने नाम कर सत्ता की दहलीज में अपना कदम रख दिया था. इस बार के चुनाव में बदले हुए सियासी माहौल में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौतियां हैं तो सपा और बसपा के लिए भी सियासी राह आसान नहीं है. 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us