Sharad Yadav Death News : पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव का निधन
On
जेडीयू पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया है, उनकी पुत्री ने ट्वीट कर पिता के निधन की खबर दी है.
Sharad Yadav Death News : देश के वरिष्ठ नेता जनता दल ( यू )के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार रात 75 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, वहीं उन्होंने गुरुवार रात क़रीब 10 बजे अंतिम सांस ली.शरद यादव के निधन की खबर उनकी बेटी शुभाषनी यादव ने ट्वीट के जरिए दी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया.पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ.अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया.वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे. मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा.उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.'

Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
