Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mohan Bhagwat In UP : 5 दिवसीय यूपी दौरे पर होंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, Loksabha Chunav 2024 को लेकर बन सकती है रणनीति

Mohan Bhagwat In UP : 5 दिवसीय यूपी दौरे पर होंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, Loksabha Chunav 2024 को लेकर बन सकती है रणनीति
1 जुलाई से 5 जुलाई तक आरएसएस प्रमुख यूपी दौरे पर, सोशल मीडिया

Mohan Bhagwat In UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 1 से 5 जुलाई तक यूपी दौरे पर होंगे.दरअसल राजनीतिक पंडितों की माने तो मिशन 2024 चुनाव को लेकर उनका यह दौरा बहुत ही अहम भूमिका निभा सकता है. माना जा रहा है कि यूपी में कई जगहों पर संघ की बैठकों पर वे शामिल हो सकते हैं और बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • 5 दिवसीय यूपी प्रवास पर होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • पूर्वी यूपी में संघ की बैठक में होंगे शामिल,बीजेपी नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
  • मिशन 2024 पर रहेगी नजर, चुनाव की तैयारी का जान सकते हैं हाल

RSS chief to be in UP for 5 day tour : संघ प्रमुख आरएसएस मोहन भागवत अब यूपी पहुंचकर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संघ की बैठक कर रणनीति बना सकते हैं.वे पूर्वी यूपी संघ की बैठक में भी शामिल होंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्वी यूपी को लेकर बड़ी रणनीति बन सकती है.आगे संघ के स्वयंसेवको से भी वार्ता करेंगे और उनका मार्गदर्शन भी करेंगे.

5 दिवसीय यूपी प्रवास पर संघ प्रमुख

जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत यूपी दौरे पर 1 जुलाई से 5 जुलाई तक होंगे. जिसको लेकर तैयारियां भी संघ के लोगों ने शुरू कर दी हैं. 5 दिवसीय प्रवास के दौरान वे अयोध्या भी जा सकते हैं. पूर्वी यूपी में स्वयंसेवको के साथ बैठक कर रणनीति बना सकते हैं. यह भी माना जा रहा है कि वे बीजेपी के बड़े नेताओ से भी मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर सकते हैं.

संघ के विस्तार के लिए सक्रियता की आवश्यकता

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

संघ की पूर्वी यूपी अवध,काशी,कानपुर,बुंदेलखंड,गोरखपुर में बैठक लखनऊ में शुरू हो गई है.बैठक में संघ के पूर्वी यूपी के पदाधिकारी शामिल हुए हैं. संघ की शाखा विस्तार का लक्ष्य रखा गया है.जहां विस्तार न हो सके वहां विस्तारक जरूर पहुंचे जिसको लेकर रणनीति तय हुई .संघ के विस्तार के लिए सक्रियता की आवश्यकता है.

बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन

अब जब संघ प्रमुख का आगमन है तो बीजेपी के नेताओं का भी जमावड़ा रहेगा.संघ के विचार और विस्तार के लिए तो बैठक होनी ही है. उम्मीद जताई जा रही कि 2024 के चुनाव को लेकर भी बीजेपी नेताओं से चर्चा की जा सकती है. 5 दिन का संघ प्रमुख का यूपी प्रवास 2024 चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है. 

 

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us