Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rahul Gandhi Becomes Coolie: कांग्रेस सांसद बने कुली नम्बर 1, सिर पर यात्री की अटैची रख यूं लगे चलने लगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Becomes Coolie: कांग्रेस सांसद बने कुली नम्बर 1, सिर पर यात्री की अटैची रख यूं लगे चलने लगे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अनोखा अंदाज, फोटो साभार सोशल मीडिया

Rahul Gandhi Coolie Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अनोखा अंदाज देखने को मिला है. यहां राहुल गांधी अचानक कुलियों का हाल जानने रेलवे स्टेशन पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने कुलियों की समस्याएं सुनी इतना ही नहीं खुद कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों के सामान को भी उठाया. उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अनोखा अंदाज, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से की चर्चा
  • कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान उठाकर चलने लगे राहुल
  • वीडियो हुआ वायरल, कुलियों की सुनी समस्याएं

Congress MP Rahul Gandhi becomes Porter : भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अनोखा अंदाज देखने को मिला है. राहुल अक्सर अकेले ही कहीं भी निकल जाते हैं, कभी झुग्गी झोपड़ियों में जाकर गरीबों का हाल जानने निकल जाते हैं, उनकी यह यात्रा कहीं न कहीं लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है. इसी कड़ी में राहुल गांधी दिल्ली के आनन्द विहार रेलवे स्टेशन अचानक पहुंच गए, फिर क्या हुआ आपको बताते है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अनोखा अंदाज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान जारी है. इसी कड़ी में राहुल गुरुवार अचानक आनन्द विहार रेलवे स्टेशन पहुंच गए. यही नहीं इस दौरान उन्होंने कुलियों के हाल को जाना, और उनकी समस्याओं को सुनते हुए चर्चा भी की. इसी दरमियां राहुल गांधी के इस अंदाज को देख सभी अवाक रह गए. राहुल कुली की ड्रेस पहनकर  एक कुली की भांति यात्रियों का सामान उठाकर चल पड़े. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. कांग्रेस ने अपने एक्स पर वीडियो और तस्वीरें जारी की है.

कुलियों संग बैठकर राहुल गांधी ने की चर्चा

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

कांग्रेस सांसद का यह अनोखा अंदाज लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. राहुल जब आनन्द विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें देख पहले तो मौजूद कुली व यात्री अवाक रह गए. इस दौरान राहुल ने कुलियों से बैठकर उनसे बात भी की. कुलियों ने भी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा. यही नहीं उन्होंने कुलियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखने की बात कही है.

 

राहुल का यह अंदाज पहले भी देखा गया

हालांकि यह पहली बार नहीं है राहुल गांधी इससे पहले भी पानीपत में किसानों के साथ रोपाई करते हुए देखे गए, दिल्ली के करोलबाग में साइकिल मार्किट पहुंचे वहां बाइक ठीक करने की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दिए. एक बार वह ट्रक ड्राइवरों की समस्याओं को सुनने के लिए ट्रक पर बैठ गए थे. ऎसे कई उदाहरण है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us