Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:यूपी में खोई कांग्रेस की सियासी ज़मीन की तलाश करती प्रियंका!'गंगा यात्रा'पर

राजनीति:यूपी में खोई कांग्रेस की सियासी ज़मीन की तलाश करती प्रियंका!'गंगा यात्रा'पर
फोटो साभार गूगल

कई दशकों से यूपी के सियासी गलियारों से लगभग ग़ायब हो चुकी कांग्रेस को अब प्रियंका गांधी के रूप में नया खेवनहार मिला है..प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से बनारस तक की यात्रा की शुरुआत सोमवार को कर दी है...पढ़े इस यात्रा के सियासी मायने।

संपादकीय: लोकसभा चुनावों की तैयारियो में ज़ोर शोर से लगी सभी पार्टियों को यह पता है कि लुटियंस की दिल्ली तक जाने वाला रास्ता यूपी के लखनऊ से ही होकर जाता है यदि दिल्ली की सत्ता हासिल करनी है तो यूपी को फ़तह करना अति आवश्यक है बिना यूपी को जीते दिल्ली नहीं पहुंचा जा सकता है।

पिछले कई दशकों से यूपी में सुखा देख रही कांग्रेस के लिए इस बार के लोकसभा चुनावों में यूपी को फ़तह करना एक बड़ी व मुश्किल चुनौती से कम नहीं है।इसी को देखते हुए कांग्रेस में महासचिव का पद लेकर पूर्ण से सक्रिय राजनीति में आई गांधी नेहरू परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को यूपी फ़तह की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को प्रियंका ने प्रयागराज पहुंच संगम तट पर गंगा जी की पूजा अर्चना की साथ ही संगम तट के करीब ही स्थित लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर अपनी तीन दिन की चुनावी यात्रा की शुरुआत की।

स्टीमर से यात्रा...

तीन दिन की यात्रा में निकली प्रियंका गांधी प्रयागराज के मनैया घाट से स्टीमर में सवार होकर निकली।यह यात्रा गंगा किनारे बसे गांवो में रुकती हुई बनारस के अस्सी घाट में समाप्त होगी।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने की कोशिश...

एक ज़माने में दलित, ब्राह्मण व मुस्लिम कांग्रेस का कोर वोटर हुआ करता था पर समय के साथ दलित मायावती के साथ,मुसलमान सपा के साथ तो ब्राह्मण भी छिटक कर भाजपा के साथ पहुंच गया जिसके चलते कांग्रेस दिनों दिन यूपी में कमजोर होती चली गई।इस यात्रा को सियासी नजरिए से देखे तो पता चलता है कि चुनावी बोट से यात्रा कर रही प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेस में गैर यादव व गैर जाटव आदि पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश कर रही हैं ख़ासकर गंगा किनारे बसे निषाद,केवट,कुम्हार, कहार,मछुआरों का पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर,भदोही, मिर्जापुर व प्रयागराज सहित करीब दर्जन भर लोकसभा सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है।गौरतलब है कि पिछले कई चुनावों से इन जातियों का वोट भाजपा अपने पक्ष में करने में कामयाब रही है।प्रियंका की यह यात्रा कंही न कंही इन जातियों को कांग्रेस की ओर मोड़ सकती है औऱ आगामी लोकसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि...

पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के ऊपर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगता रहा है जिसके चलते कांग्रेस को यूपी में भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।इस चुनावी यात्रा की शुरुआत प्रियंका ने गंगा जी की पूजा व हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ स्टीमर से की। जिससे प्रियंका ने कांग्रेस की हिन्दू विरोधी छवि को तोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व के रूप में पेश होने की कोसिस की है।अब यह तो आने वाली तेईस मई को ही पता चल पायेगा की प्रियंका की इस यात्रा का कांग्रेस को कितना फ़ायदा पहुंचा है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us