Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Priyanka Gandhi In Lakhimpur:प्रियंका गाँधी फ़िर पहुँचीं लखीमपुर.एक लाख किसानों के जुटने का अनुमान

Priyanka Gandhi In Lakhimpur:प्रियंका गाँधी फ़िर पहुँचीं लखीमपुर.एक लाख किसानों के जुटने का अनुमान
लखीमपुर जाती प्रियंका गाँधी

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों का मंगलवार को अंतिम अरदास कार्यक्रम है.संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं सहित बड़ी संख्या में किसान इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर पहुँच गई है. Priyanka Gandhi In Lakhimpur Antim Ardas Karyakram Lakhimpur

Priyanka Gandhi In Lakhimpur:बीते दिनों यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसान एक पत्रकार सहित कुल आठ लोग मारे गए थे.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र पर किसानों के जुलूस में गाड़ी चढ़ाकर मार डालने का आरोप है.पुलिस मंत्री पुत्र को दो दिन पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है.Lakhimpur Latest News

मारे गए किसानों का अंतिम अरदास कार्यक्रम मंगलवार को है.जिसमें बड़ी संख्या में किसान नेताओं सहित आस पास के इलाक़ों के लोग जुड़ रहें हैं.अनुमान है इस कार्यक्रम में एक लाख से ज़्यादा लोग शामिल हो रहे हैं.इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव औऱ यूपी में कांग्रेस को लीड कर रहीं प्रियंका गाँधी भी लखीमपुर पहुँच गई हैं.इसके पहले वह राहुल गाँधी, भूपेश बघेल, चरनजीत सिंह चन्नी के साथ घटना के बाद लखीमपुर पहुँचकर मृतक किसानों के परिजनों से मुलाक़ात कर चुकी हैं.Lakhimpur violence Antim ardas karyakram priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर पहुंच चुकी हैं. प्रियंका लखीमपुर के तिकुनिया में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी. प्रियंका गांधी के साथ अजय कुमार लल्लू भी लखीमपुर पहुंचे हैं.

तिकुनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए मंगलवार को ‘अंतिम अरदास’की जाएगी. जिस जगह पर हिंसा हुई थी उसके पास ही ‘अंतिम अरदास’ का आयोजन किया जा रहा है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

पुलिस ने इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. यूपी पुलिस के कर्मियों की छुट्टी पहले ही 18 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं. मंगलवार को भी लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर भारी बैरीकेडिंग और पुलिसकर्मी तैनात दिखे. तिकोनिया गांव में भी काफी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. 

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us