Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा बीजेपी में शामिल..लड़ेंगी लोकसभा चुनाव.!

राजनीति:मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा बीजेपी में शामिल..लड़ेंगी लोकसभा चुनाव.!
फाइल फोटो

मालेगांव बम ब्लास्ट आरोप में करीब 9 साल जेल में बन्द रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा का दामन थाम लिया है..भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की भी संभावना जताई जा रही है पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अब एक ऐसे नेता की बीजेपी में शामिल होने की ख़बर है। जिसके ऊपर आतंकवादी होने का दाग लगा है।हालंकि 9 सालों तक जेल में बन्द रहने के बावजूद जब जांच एजेंसियों को उस नेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले तो कोर्ट को उन्हें जमानत पर रिहा करना पड़ा था।जी हां हम बात कर रहे हैं कट्टर हिंदूवादी महिला नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जो बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं और अब अलग अलग मीडिया रिपोर्टों के जरिये यह कहा जा रहा है कि भाजपा भोपाल से साध्वी को बतौर लोकसभा उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।जिसका ऐलान भाजपा द्वारा बुधवार देर शाम तक किए जाने की उम्मीद है।

मालेगांव बम विस्फोट जिसने साध्वी को 9 साल तक जेल में रखा...

मालेगांव बम विस्फोट एक ऐसा कांड था जिसमें पहली बार कई हिंदूवादी नेताओं का नाम सामने आया था। नासिक ज़िले के मालेगांव शहर में 29 सितम्बर 2008 को एक मोटरसाइकिल में बम लगाकर विस्फोट किया गया था।इस आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हुई थी और क़रीब 100 लोग घायल हुए थे।इस हमले के बाद जांच एजेंसी एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर,कर्नल पुरोहित सहित कई लोगों को अक्टूबर 2008 में  गिरफ्तार किया था जिनके ऊपर मकोका सहित संगीन धाराओं में मुकदमा चला था।आपको बता दें कि इस मामले में करीब 9 सालों तक जेल में बन्द रही साध्वी प्रज्ञा को 25 अप्रैल 2017 को सबूतों के अभाव में कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us