Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:अमेठी से हारे राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा.!

राजनीति:अमेठी से हारे राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा.!
फोटो साभार गूगल

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिलने के बाद अब कांग्रेस पार्टी के अंदर खींचातान बढ़ गई है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली: लगातार दो लोकसभा चुनावों में मिली बुरी तरह हार से अब पार्टी के अंदर ही खींचातान शुरू हो गई।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस करारी हार के लिए इशारों ही इशारों में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई पार्टी के कार्यकारी समिति की बैठक में पहले तो राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की लेक़िन समिति के लोगों ने उनकी मांग को ठुकरा दिया और कहा कि पार्टी को अभी आपकी(राहुल गांधी) की जरूरत है।

यह भी पढ़े:ममता बनर्जी देंगी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा!

इसके बाद हार की समीक्षा को लेकर शुरू हुई बैठक में जब पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को मज़बूत स्थानीय नेताओं की ज़रूरत है।इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि कमलनाथ, अशोक गहलोत और पी.चिदंबरम जैसे कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने बेटों को पार्टी के हितों से ऊपर रखा है। राहुल ने ये भी कहा कि पार्टी के नेता उनके उठाए मुद्दों को आगे ले जाने में नाकामयाब रहे।

यह भी पढ़े:अमेठी में ईरानी से हार गए राहुल..!स्मृति ने कहा-"कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता.!"

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राहुल गांधी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है जबकि यहां कांग्रेस की ही प्रदेश में सरकारें हैं। राहुल ने आगे कहा कि मेरी इच्छा के विरुद्ध मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और अशोक गहलोत ने अपने बेटों को टिकट दिलाने की ज़िद की।और पूरे चुनाव भर केवल अपने ही बेटों की सीटों पर ही फोकस किए रहे।जिसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us