Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:भाजपा सांसद व दलित नेता उदितराज ने दी धमकी,कहा टिकट नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी.!

राजनीति:भाजपा सांसद व दलित नेता उदितराज ने दी धमकी,कहा टिकट नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी.!
फाइल फोटो

दिल्ली की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद उदित राज ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: भाजपा द्वारा दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए पहली सूची जारी कर दी गई है जिसमें मनोज तिवारी,डॉक्टर हर्षवर्धन का नाम है लेक़िन उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है।वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के उदितराज सांसद हैं।

उन्होंने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पता नही क्यों उनके टिकट की घोषणा करने में पार्टी को इतनी देर लग रही है। दलित नेता उदित राज ने कहा कि इस मामले में मैंने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को कई फ़ोन कॉल व मैसेज किए हैं पर अब तक किसी का भी कोई जवाब नहीं आया है।उदित राज ने कहा कि यदि पार्टी मेरा टिकट काटती है तो मैं भाजपा छोड़ दूंगा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ूंगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us