Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के भाजपा नेता के ऊपर जूता से हमला!

राजनीति:दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के भाजपा नेता के ऊपर जूता से हमला!
फोटो साभार गूगल

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा नेता पर एक शख्स ने जूता फेंक कर मारा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यायल से इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर आ रही है।जहाँ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने प्रेस कांफ्रेंस कर रहे भाजपा नेता पर जूता फेंक मारा है।

आपको बता दें कि भाजपा मुख्यालय में आज दोपहर बीजेपी के दो बड़े नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की तरफ़ से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जवाब दे रहे थे।इसी बीच जब भूपेंद्र यादव बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ट्वीट को लेकर बयान दे रहे थे।उसके बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बयान दिया गया। इसके ठीक बाद एक शख्स उठा और भूपेन्द्र यादव-जीवीएल नरसिम्हा राव की ओर जूता फेंक दिया।जूता सीधा जीवीएल को छूता हुआ निकल गया।हालांकि भाजपा नेता जीवीएल राव ने इस जूता कांड के बाद मीडिया में कहा है कि जूता लगा नहीं और वह बाल बाल बच गए हैं।

जूता फेंकने वाला व्यक्ति कानपुर का बताया जा रहा है जिसका नाम डॉक्टर शक्ति भार्गव बताया जा रहा है।जूता फेंकने के बाद डॉक्टर शक्ति भार्गव को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है।लेक़िन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कानपुर के रहने वाले डॉक्टर शक्ति भार्गव ने भरी प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता के ऊपर जूता क्यों फेंका..?

Tags:

Latest News

Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी
फतेहपुर जिले के मिर्जापुर भिटारी गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल और फाग गीतों की शानदार झलक...
महिला दिवस पर जानिए बेटियों का कानूनी अधिकार: पिता की संपत्ति में कितना होता है बेटी का हिस्सा, क्या कहता है कानून
क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? पाकिस्तान में 335 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, LPG महंगी होने पर बढ़ी चिंता
आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी राशियों का हाल, किस राशि के जातकों को रहना है सावधान
Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ
T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह
फतेहपुर की बेटी रंजना सिंह ने UPSC में रचा इतिहास, बाबा का सपना पूरा कर बनीं अफसर बिटिया, जानिए सफलता का गुरु मंत्र

Follow Us