Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:महाराष्ट्र की सियासत में क्या कोई भूचाल आने वाला है..!

राजनीति:महाराष्ट्र की सियासत में क्या कोई भूचाल आने वाला है..!
उद्धव ठाकरे, शरद पवार फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल

महाराष्ट्र में गठबंधन के सहारे चल रही उद्धव सरकार को लेकर एक बार फ़िर से सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है.. सोमवार शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार को लेकर एक बार फ़िर सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है।कोरोना के बीच महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से निकलकर आ रही हैं खबरों से एक बार फ़िर सियासी पारा चढ़ गया है।

ये भी पढ़े-UP:तिहरे हत्याकांड से दहला उन्नाव..दो मासूम बेटियों संग की गई माँ की हत्या..तालाब किनारे मिले शव..!

सोमवार शाम मातोश्री में पहुँचकर सरकार में शामिल एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात की है।क़रीब डेढ़ घण्टों तक चली इस मुलाकात में किन बातों की चर्चा हुई है।अब तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालांकि इस मुलाकात के बाद शिवसेना की तरफ़ बयान देने वाले संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कल मातोश्री पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे से अधिक तक बातीचत की, अगर कोई खबर फैला रहा है कि महाराष्ट्र की सरकार संकट में है तो उसके पेट में दर्द है। हमारी सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है।

ये भी पढ़े-बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2020:लड़को ने मारी बाज़ी..हिमांशु राज ने किया टॉप..देखें टॉपर्स लिस्ट..!

उन्होंने फिर लिखा, 'विपक्षी पार्टियों ने महाराष्ट्र सरकार का बायकॉट करने का आह्वान किया है।मैं कहना चाहता हूं कि विरोधियों को क्वारंटाइन में जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के सभी प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा। जय महाराष्ट्र!'

हालांकि, बैठक का समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों सामने आए गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई है। राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है। पवार महाराष्ट्र के उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप को लेकर कोशयारी की खुलकर आलोचना की थी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:घरों में चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा..!

उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच यह बैठक एनसीपी प्रमुख द्वारा सोमवार सुबह राज्य के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात के ठीक बाद हुई। यही वजह है कि महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us