Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:पवार के पावर से चित्त हुई भाजपा..अब इस तारीख़ को ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ.!

राजनीति:पवार के पावर से चित्त हुई भाजपा..अब इस तारीख़ को ठाकरे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ.!
विधायको संग बैठक करते शरद पवार

देवेंद्र फडणवीस ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।अब उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनने के पूरे आसार हैं...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

मुंबई:कुछ घण्टे पहले तक देवेंद्र फडणवीस सीएम थे और उन्हें बुधवार को बहुमत साबित करना था लेकिन उन्होंने दोपहर को साढे तीन बजे मैदान छोड़ दिया।इस्तीफा दे दिया और अब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

ये भी पढ़े-महाराष्ट्र:क्या जल्दबाजी में लंगड़े घोड़े पर दांव लगा बैठी बीजेपी..पवार ने कहा विधायक हमारे साथ..!

बीजेपी को बैक टू बैक धोखा मिला। पहले पुराने गठबंधन के साथी ने धोखा दिया और फिर नया गठबंधन बनाने के लिए जिससे हाथ मिलाया उसने भी चंद घंटों में साथ छोड़ दिया।शिवसेना और एनसीपी दोनों ने बारी-बारी बीजेपी को धोखा देने की स्क्रिप्ट लिखी लेकिन बीजेपी धोखे से अंजान आगे बढ़ती चली गई और राजनीतिक चालों में फंसकर रह गई।

एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस की बैठक में उद्धव ठाकरे को नेता चुना गया।मुंबई के होटल ट्राइडेंट में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को नेता चुना गया।एनसीपी, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नाम का प्रस्ताव रखा।अब उद्धव ठाकरे 1 दिसबंर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
1 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण होगा।रविवार की शाम पांच बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथग्रहण होगा। तीनों दलों के गठबंधन का नाम 'महाविकास आघाड़ी' है।

बता दें कि 23 नवंबर को अजित पवार के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस की जो सरकार अस्तित्व में आई थी वो आज गिर गई।महज 80 घंटों में फडणवीस सरकार गिर गई।आज पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस्तीफा दिया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि राज्यपाल ने फडणवीस को नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम की भूमिका में रहने के लिए कहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us