Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP राज्यसभा चुनाव:बसपा में बगावत..सपा के खेमें में पहुँचे विधायक..रोमांचक हुआ मुकाबला.!

UP राज्यसभा चुनाव:बसपा में बगावत..सपा के खेमें में पहुँचे विधायक..रोमांचक हुआ मुकाबला.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी के दस राज्यसभा सीटों पर 3 नवम्बर को मतदान है..बुधवार को यूपी की राजनीति में कुछ ऐसा हुआ है जिससे एक सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है..बसपा में बगावत हो गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:यूपी में तीन नवम्बर को राज्यसभा की दस सीटों पर मतदान होना है।वर्तमान विधायकों की संख्या के लिहाज़ से बीजेपी के नौ उम्मीदवार चुनाव जीत सकते थे।लेकिन बीजेपी ने आठ सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे जिसके नौंवी सीट पर बसपा ने रामजी गौतम को प्रत्याशी बनाया है।जिसके बाद यह चर्चा चली कि भाजपा अंदर खाने से बसपा की मदद करेगी जिसके चलते उन्होंने आठ प्रत्याशी उतारे हैं।लेकिन नौंवी सीट पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज उतर गए हैं।up rajyasabha election 2020

लेकिन इस बीच बसपा प्रत्याशी के दस प्रस्तावकों में से पांच ने अपना नाम वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि पांचों विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इसके अलावा दो और विधायकों को लेकर चर्चा है वो भी मायावती से बग़ावत कर सकतें हैं।up rajyasabha chunav 2020

बसपा के दस विधायक मंगलवार को रामजी गौतम के प्रस्तावक बने। बुधवार सुबह पांच विधायक असलम चौधरी, असलम राईनी, मुज्तबा सिद्दीकी, हाकम लाल बिंद, हरि गोविंद जाटव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि विधायकों और अखिलेश यादव के बीच काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता चली। मुलाकात करके बाहर आए विधायक सीधा विधानसभा पहुंचे और यहां प्रस्तावक से अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us