Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Himachal New CM Sukhwinder Sukhu Biography Hindi : कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो बनने जा रहें हैं मुख्यमंत्री

Himachal New CM Sukhwinder Sukhu Biography Hindi : कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो बनने जा रहें हैं मुख्यमंत्री
Sukhwinder Sukhu

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की.अब विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता चुना गया है, जिसका मतलब है सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

Himachal New CM Sukhwinder Sukhu Biography Hindi : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित करना पार्टी के सामने बड़ी चुनौती थी.आख़िरकार शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में शनिवार को सुखविंदर सुक्खू को नेता चुन लिया गया. रविवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें. इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम के रुप में मंत्रिमंडल में शामिल होंगें.

नए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक भूपिंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला ने देर शाम को राजभवन पहुंचकर कर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया.

आइए जानते हैं कौन हैं सुखविंदर सुक्खू..

26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है. उनकी दो बेटियां हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है.छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक का सफ़र सुखविंदर के लिए आसान नहीं रहा है.उन्होंने कॉलेज के चुनाव से राजनीति की शुरुआत की. वह छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रहे. 1989 से 1995 के बीच कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. Sukhwinder Sukhu Biography In Hindi 

इसके बाद 1999 से 2008 के बीच वे युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे.सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे.वह 2013 में हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने 2019 तक इस पद पर बने रहे. 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे.2022 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू कांग्रेस की प्रचार कमेटी के प्रमुख भी थे. सुखविंदर सुक्खू ने अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है, जिसमें से 4 चुनावों में जीत हासिल की है. Himachal Pradesh New CM Biography In Hindi

वीरभद्र से अदावत..

सुक्खू के बारे में माना जाता है कि वे हमेशा से ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ख़िलाफ़ अपनी राजनीति करते रहे.और यही वजह है कि वीरभद्र सिंह के वफ़ादार लोग जो अब प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ हैं, वे उनके साथ उतनी सहजता से खड़े नहीं हो पाते हैं.सुक्खू जब पार्टी अध्यक्ष थे तो उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लगातार सीधी टक्कर लेते रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीज़े..

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. कांग्रेस ने इस बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है. उसे कुल 40 सीटें मिली हैं.वहीं भाजपा को मात्र 25 सीटों पर सन्तोष करना पड़ा.तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us