Rahul Gandhi On Mp's Suspension : केवल मिमिक्री पर हो रही बात ! हमारे सांसदों को बाहर कर दिया उस पर चर्चा क्यों नहीं, राहुल गांधी
संसद के शीतकालीन सत्र में एक न एक विवाद गहराता जा रहा है, 150 सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी है. यही नहीं मीडिया पर भी अपना गुस्सा व्यक्त किया.
150 सांसदों के निलंबन पर बोले राहुल
संसद में बीते दिनों हुई बड़ी चूक को लेकर विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रहा है. सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर सदन में और बाहर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है. उधर दोनों ओर से लोकसभा व राज्यसभा से सदन में बाधा उतपन्न करने वाले सांसदों का निलंबन कर दिया गया. 150 सांसदों का अबतक निलंबन हो चुका है. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सांसदों को बाहर फेंक दिया उस पर नहीं कोई चर्चा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा हमारे 150 सांसदों को संसद से बाहर कर दिया. उन पर कोई बात नहीं करने वाला है. अब मीडिया क्यो नहीं दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि न तो बेरोजगारी पर चर्चा होती है, न ही अडानी और न ही राफेल पर कोई चर्चा हो रही है. हमारे सांसद निराश बाहर बैठे हुए हैं. आप सभी केवल धनखड़ जी की मिमिक्री पर बात कर रहे हैं.
मिमिक्री पर उपराष्ट्रपति हुए आक्रोशित

टीएमसी सांसद ने क्या कहा
उधर सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री मामले पर कहा कि मेरा धनखड़ जी के प्रति पूर्ण सम्मान है,वे हमारे पूर्व गवर्नर भी रहे हैं.उन्होंने इस मिमिक्री को एक कला बताया. कहा की पिछले दिनों पीएम ने सदन में मिमिक्री की थी सबने इसे नार्मल समझा, हमने भी इसी तरह से किया. फिलहाल बनर्जी माफी के सवाल पर नो कहकर आगे बढ़ गए.
