Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:लालू को सुप्रीम कोर्ट से झटका..नहीं मिली जमानत!

राजनीति:लालू को सुप्रीम कोर्ट से झटका..नहीं मिली जमानत!
फाइल फोटो

चारा घोटाला में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को एक बार फ़िर सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है..अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

बिहार से राजनीति की शुरुआत करने वाले आरजेडी पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने देश की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहें हैं।लेक़िन इस बार का लोकसभा चुनाव शायद बिना लालू प्रसाद के ही निपट जाएगा।बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर लालू को झटका देते हुए हुए उनकी जमानत की याचिका का ख़ारिज कर दिया है।

लालू प्रसाद की तरफ़ से डाली गई ज़मानत याचिका में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ज़मानत की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट में सीबीआई की तरफ़ से दी गई दलीलों के चलते जज ने लालू की ज़मानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है।गौरतलब है कि इस वक्त लालू रांची के एक अस्पताल में अपना ईलाज करा रहे हैं।

1980 के दशक के बाद बिहार के लोगों के लिए यह पहला चुनाव है जो बिना लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में लड़ा जा रहा है।राष्ट्रीय जनता दल की कमान उनके हाथ में है लेकिन दोनों बेटों में ही आपस में ही नहीं बन रही है।उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने राजद के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है और लालू राबड़ी मोर्चा बनाकर दो जगहों से उम्मीदवार उतारने की बात कर रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us