Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति: जया प्रदा ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी..केस दर्ज.!

राजनीति: जया प्रदा ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी..केस दर्ज.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा आज़म खान पर बयान देते देते बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बैठी..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरा मामला..

रामपुर: आज़म खान द्वारा जया प्रदा पर की गई बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब ख़ुद जया प्रदा मायावती के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सुर्खियों में आ गईं हैं।इस मामले में जया प्रदा के ऊपर असंज्ञेय की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आख़िर क्यों ख़फा होकर घर में बैठें हैं..जान ले पूरी हक़ीकत.?

न्यूज एजेंसी एएनआई  यूपी के ट्वीट के मुताबिक जयाप्रदा ने आजम खान की आंखों को एक्स-रे जैसा बताया और कहा, "आजम खान ने मेरे खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसे देखते हुए मायावती जी आपको सोचना चाहिए, उनकी एक्स-रे जैसी आंखे आपके ऊपर भी कहां-कहां डाल कर देखेंगी."

जया प्रदा के इस बयान के बाद उनके विपक्षी उन पर हमलावर हैं।और जया प्रदा को इस बयान के लिए मायावती से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि आजम खान ने 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जयाप्रदा को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।जिसके चलते चुनाव आयोग ने आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी।

 

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us