Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022:भाजपा को लगा तगड़ा झटका सपा में शामिल हुए पार्टी प्रवक्ता

UP Chunav 2022:भाजपा को लगा तगड़ा झटका सपा में शामिल हुए पार्टी प्रवक्ता
सपा में शामिल हुए नेता

समाजवादी पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं का पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है.मंगलवार को सपा में कई नेता शामिल हुए है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने भी सपा का दामन थाम लिया. UP Election 2022 Latest News

Lucknow News:2022 के रण के लिए सेनाएं सज चुकी हैं.चारो तरफ चुनावी शोर है.नेता ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हुए हैं.साथ ही एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी लगातार शुरू है.खासकर सपा औऱ भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार शुरू है.मंगलवार को एक बार फिर भाजपा को झटका लग गया.जब प्रदेश के दो बड़े चेहरे बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हो गए.इसमें एक नेता ब्राह्मण समाज से आता है तो वहीं दूसरा नेता दलित समाज है. Up Chunav 2022

ये हुए हैं शामिल..

सपा के लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जय प्रकाश पांडेय औऱ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वर्मा ने सपा जॉइन की. samajwadi party news

इसके अलावा आज 'देश बचाओ पार्टी' ने बिना शर्त सपा को अपना समर्थन दिया है.पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पूर्ण समर्थन का एलान किया.

इसके पूर्व सोमवार को बहराइच के नानपारा से बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा  ने भी समाजवादी पार्टी जॉइन किया था

सपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व एमएलसी कांति सिंह, बसपा से सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्रा, पूर्व प्रमुख किशन पाल जाटव, ओमवीर, केके उपाध्याय, रामवीर कर्दम, डॉ0 श्याम सुन्दर कर्दम, मुजीब अहमद, पसमांदा मुस्लिम समाज के अनीस मंसूरी, मुसाफिर चौहान, डॉ मेराज अली एवं नसीर सेफ , सुधीर गौतम, तारिक किदवई, फराजुद्दीन किदवई, गजराज नागर, जौनपुर के पूर्व ब्लाक पर्रमुख समरनाथ यादव, ब्राह्मण महसभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद रिछरिया, निषाद पार्टी को मंडल कोआर्डिनेटर गोविंद निषाद, देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने सदस्यता ली.इसी तरह विशाल पार्टी एवं अखंड जलवंशी समाज ने  समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया. मत्यजीवी सहकारी समिति के चेयरमैन जनार्दन निषाद एवं महेंद्र निषाद.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us