Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

महोबा कांड:निलम्बित IPS मणिलाल पाटीदार के काले कारनामों का रोज खुल रहा है चिठ्ठा.!

महोबा कांड:निलम्बित IPS मणिलाल पाटीदार के काले कारनामों का रोज खुल रहा है चिठ्ठा.!
मणिलाल पाटीदार।फ़ाइल फ़ोटो।

महोबा के कबरई में क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी से उगाही करने व उसकी मौत के मामले में मुख्य आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के रोज़ नए नए काले कारनामें सामने आ रहे हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:महोबा के कबरई में क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत व उगाही के आरोप में फ़रार चल रहे व भ्रष्टाचार के मामले में निलम्बित किए जा चुके महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के काले कारनामों की फेहरिस्त लम्बी हो चली है।Ips manilal patidar

विजिलेंस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर से सिपाही के जरिये दो लाख रुपये की उगाही मांगी थी।रकम न देने पर पाटीदार के इशारे पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के कई डंपरों को सीज कर बंद करवा दिया था।Mahoba news

महोबा कांड में उगाही के मामले की जांच कानपुर की विजिलेंस यूनिट टीम कर रही है।जांच के दौरान टीम को एक नया मामला संज्ञान में आया।सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर के कई डंपर कबरई में चलते हैं।जो खदानों व क्रशर पर लगे हुए हैं।Mahoba case

जब मणिलाल पाटीदार एसपी थे तो एक सिपाही ने ट्रांसपोर्टर से संपर्क कर उससे दो लाख की उगाही मांगी थी। उसने कहा था कि रकम एसपी को देनी है। जब ट्रांसपोर्टर ने रकम देने से मना कर दिया तो उसके कुछ ही दिन बाद उसके एक के बाद एक कई ट्रकों को जब्त करवा लिया।विजिलेंस को ये अहम तथ्य मिला है।जांच में इसको शामिल कर लिया है।

बता दें कि महोबा के कबरई में सात सितंबर को क्रशर कारोबाीर इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर तत्कालीन महोबा एसपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर उगाही का आरोप लगाया था। ये भी कहा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो मणिलाल ही जिम्मेदार होंगे। दूसरे दिन वो कार में खून से लथपथ मिले थे। गले में उनके गोली लगी थी।इसके बाद 13 सितम्बर को इन्द्रकांत की एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us