Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कानपुर के बाद प्रयागराज में सामूहिक नर संहार..गाजियाबाद में पिता पुत्री की हत्या..!

UP:कानपुर के बाद प्रयागराज में सामूहिक नर संहार..गाजियाबाद में पिता पुत्री की हत्या..!
प्रयागराज:ग़मगीन परिजन।फ़ोटो साभार-गूगल।

यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है!कानपुर में एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की बदमाशों द्वारा की गई हत्या के साथ ही प्रयागराज में सामूहिक नरसंहार व गाजियाबाद में पिता और पुत्री की हत्या कर दी गई है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:यूपी में बदमाश कितने बेख़ौफ़ हो चुके हैं।इसकी बानगी गुरुवार रात कानपुर देहात ज़िले में बदमाशों द्वारा आठ पुलिस कर्मियों की गई हत्या के बाद देखने को मिल गई है।

गुरुवार रात ही प्रयागराज ज़िले में भी एक बड़ा हत्याकांड हुआ है।यहाँ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है जबकि परिवार की एक महिला हमले में बुरी तरह घायल हो गई है।उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े-कानपुर से बहुत बड़ी ख़बर-बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला..सीओ, तीन एसओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद..कई घायल..!

होलागढ़ थाना क्षेत्र के लाला का तालाब गांव निवासी विमलेश पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ गुरुवार रात रोज़ की तरह खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे।रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विमलेश पांडे के साथ ही उनकी पुत्री सोमू 22, पुत्र शीबू 19 और प्रिंस 18 की हत्या कर दी। विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।मृतक विमलेश पांडेय पेशे से वैद्य थे।और उसी से उनके घर का खर्चा चलता था।फ़िलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

ये भी पढ़े-कानपुर एनकाउंटर:विकास दुबे आख़िर है कौन..जिसने पूरे यूपी को हिला दिया है..!

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों को हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौक़े पर पुलिस के उच्चाधिकारी के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स पहुँचा है।

गाजियाबाद में पिता और पुत्री की गला रेतकर हत्या..!

घटना साहिबाबाद के शहीद नगर इलाके की है। यहां अज्ञात बदमाशों ने पिता अब्दुल्ला (38) और पुत्री अफसा (08) की गला रेत कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह दोहरे हत्या कांड का खुलासा हुआ। कल्लन चौक के पास हुए इस डबल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us