Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:यूपी पुलिस का दरोगा सिपाहियों संग मिलकर करता लूटपाट, गोरखपुर सर्राफ़ लूटकांड के बाद हुआ खुलासा

Gorakhpur news:घटना का खुलासा करते एसएसपी।पीछे खड़े आरोपी

यूपी के गोरखपुर में बीते 20 जनवरी की रात सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई क़रीब 35 लाख की लूट के मामले में जब पुलिस ने खुलासा किया तो सब चौंक गए क्योंकि लुटरे कोई और नहीं खुद पुलिस वाले थे..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

गोरखपुर:ये ख़बर आप पढ़ेंगे तो पहली बार में आपको यक़ीन नहीं होगा,क्या ऐसा भी हो रहा है अपने उत्तर प्रदेश में लेक़िन ऐसा हो रहा है।गोरखपुर में बीते 20 जनवरी को दो सर्राफ़ा व्यवसाइयों को अगवा कर क़रीब 35 लाख की लूट की गई, ये दोनों व्यापारी महराजगंज ज़िले के रहने वाले थे औऱ गोरखपुर से लखनऊ कैश औऱ सोने चांदी के आभूषण लेकर लखनऊ जा रहे थे।Gorakhpur news

इन्हें रास्ते मे पुलिस की वर्दी पहने तीन लोगों ने छानबीन के नाम से बस से उतारा और ऑटो से अगवा कर ले गए।वे सर्राफा व्यापारियों से 35 लाख का सोना, चांदी और कैश लूटकर फरार हो गए। gorakhpur loot news

घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी,बताया कि लुटरे पुलिस की वर्दी पहने हुए थे, गोरखपुर पुलिस को लगा कि लुटेरों ने घटना को अंजाम देने के लिए शायद पुलिस की वर्दी का प्रयोग किया है।लेकिन लुटरे एक सीटीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। gorakhpur policemen loot

पुलिस की जाँच जब आगे बढ़ी तो उन्हें तब पता चला कि लुटेरों ने पुलिस की वर्दी नहीं पहनी थी वह सचमुच में लुटेरे ही थे।पुलिस की जाँच में पता चला कि तीनों लुटेरे बस्ती जिले की पुरानी बस्ती थाने में तैनात एसआई धर्मेंद्र यादव, सिपाही महेंद्र यादव और संतोष यादव हैं।पुलिस ने इनके तीन सहयोगियों देवेंद्र यादव, शैलेश यादव औऱ दुर्गेश अग्रहरि को भी गिरफ्तार किया है।up police men loot

गोरखपुर पुलिस(gorakhpur police)ने तीनों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया, तीनो के पास से लूटे गए क़रीब 18 लाख की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत 35 लाख के आसपास है भी बरामद किया है।तीनों आरोपियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश सरकार को भेजी गई है।इस थाने के 9 और पुलिस वालों को ड्यूटी में लापरवाही के इल्जाम में सस्पेंड कर दिया गया है।Uttar pradesh

एसएसपी गोरखपुर ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कुबूल किया कि वो इससे पहले भी पुलिस की वर्दी में लूटपाट करते रहे हैं। उन्होंने बीते साल 29 दिसंबर को एक और सर्राफा व्यापारी को लूटा था।योगी सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्यवाही औऱ एनएसए लगाने का आदेश दिया है।

22 Jan 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी,...
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us