Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में अपरहण के बाद किशोर की हत्या से इलाके में हड़कंप!

Fatehpur UP News: फतेहपुर में अपरहण के बाद किशोर की हत्या से इलाके में हड़कंप!
Fatehpur News: घटनास्थल पर जमा भीड़। फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में सोमवार को एक अपह्रत हुए किशोर का शव मिलने से पूरे इलाक़े में हड़कम्प मचा हुआ है, मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Up news Kishanpur Thana Kidnapping murder News

Fatehpur UP News: ज़िले की पुलिस को एक बार फ़िर अपराधियों ने तगड़ी चुनौती दी है। एक किशोर की अपरहण के बाद हुई हत्या से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है।Fatehpur kidnapping murder Latest News Kishanpur thana

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव निवासी वीरेन्द्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र विजय बीते शनिवार को अपने खेतों पर परिजनों को खाना लेकर गया हुआ था। और वहीं से ग़ायब हो गया था। सोमवार को उसका शव गाँव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला।गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों ने रविवार को किशनपुर थाने में बच्चे के ग़ायब होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपरहण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश में पुलिस टीमें लगाई थीं।

परिजनों ने सीधे तौर पर किशोर की हत्या किए जाने की बात कही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते घटना कारित हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है।Fatehpur kishanpur murder news

शव मिलने की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गाजीपुर निवासी राम सिंह द्वारा थाने में भतीज़े के गुम होने की सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को बच्चे का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

Tags:

Latest News

Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
Janmashtami 2026: साल 2026 की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास रहने वाली है. इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि...
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Follow Us