Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार.बदले में मिली गाली..ऑडियो वायरल..!

फतेहपुर:पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार.बदले में मिली गाली..ऑडियो वायरल..!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

पीआरवी में तैनात एक कर्मी का ऑडियो वायरल हुआ है।जिसमें पीड़ित पक्ष को मदद की बजाय गाली दी जा रही है..मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पीआरवी में तैनात एक कर्मी की वजह से ज़िले की ख़ाकी दागदार हुई है।पीड़ित ने मदद के लिए डॉयल 112 में बात की थी।इसके बाद उसकी बात सम्बंधित थाने में तैनात पीआरवी के एक कर्मी से हुई जिसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमकर गालियां दी।बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-इन सवालों के जवाब तलाश कर रही है पुलिस..भाइयों सहित आरोपी बनाए गए वर्तमान ग्राम प्रधान..!

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के  हँसवा गाँव स्थित स्वामी चन्द्र दास इंटर कॉलेज में प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारण्टाइन सेंटर बनाया गया है।इसी सेंटर पर ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्लू निवासी परमीकुतुबपुर ( ब्राह्मणपुर) को गाँव में रहने वाली पत्नी ने फ़ोन कर सूचना दी कि देवर(कल्लू का छोटा भाई) शराब पीकर गाली गलौच कर रहा है।और मारपीट पर उतारू है।पत्नी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कल्लू अपने गाँव पहुँचा उसने भाई को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लगातार गाली गलौच करता रहा।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि का भ्रष्टाचार उजागर करना पत्रकार को पड़ा भारी.दर्ज कराया फ़र्जी मुकदमा..पत्रकार ने खाया ज़हर..!

इसके बाद कल्लू ने पुलिस से मदद के लिए डायल 112 पर कॉल किया।कॉल सम्बंधित थाने की पीआरवी को ट्रांसफर की गई।उसने पीआरवी जवान से पूरी बात बताई जिसके बाद जवान ने गाली गलौच करते हुए कहा कि डेढ़ किलोमीटर पर चौकी है वहाँ क्यों नहीं चले जाते।पीड़ित द्वारा साधन न होने की बात कही गई जिससे जवान और भी ज़्यादा झल्ला गया उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तुझे अभी रेलगाड़ी मंगवाता हूँ।

इस मामले पर जानकारी लेने के लिए एसओ विनोद कुमार गौतम से संर्पक करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us