Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:यमुना नदी में नहाते वक्त डूबे नाबालिग लड़का व लड़की..खोज जारी..!

फतेहपुर:यमुना नदी में नहाते वक्त डूबे नाबालिग लड़का व लड़की..खोज जारी..!
फतेहपुर:बच्चों को नदी में तलाश करते गोताखोर।

यूपी के फतेहपुर में शनिवार सुबह नाग पंचमी के मौक़े पर युमना नदी में नहाते वक्त दो बच्चे डूब गए..यमुना में दोंनो की खोज जारी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:नागपंचमी(गुड़िया) का पर्व दो परिवारों के लिए बहुत मनहूस साबित हुआ।त्योहार के मौक़े पर युमना में स्नान करने गए बच्चे गहरे पानी में जाने के चलते डूब गए।मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गाँव का है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सूबे में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने किया पिंडदान..!

जानकारी के अनुसार गाँव के ही कुछ बच्चे शनिवार सुबह यमुना नदी में स्नान करने के लिए गए थे।इसी दौरान रामप्रताप दिवाकर की 11 वर्षीय पुत्री सीता और पवन सैनी का 14 वर्षीय पुत्र राम जी सैनी गहरे पानी में जाने के चलते डूब गए।दोनों को डूबता देख अन्य बच्चों ने दौड़कर गाँव वालों को सूचना दी।पुलिस भी मौके पर पहुंची।ग्रामीणों और गोताखोंरों की मदद से दोनों बच्चों को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन ख़बर लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढें-यूपी में अपराध बेक़ाबू..एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण..फ़िरौती में मांगें चार करोड़..!

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

नदी किनारे गाँव वालों की भीड़ लगी हुई है।जाल भी डाला गया है।लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।घटना सुबह क़रीब 10 बजे की बताई जा रही है।

फतेहपुर पुलिस ने बताया कि मौक़े पर पुलिस की टीमें मौजूद हैं।गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर
Gold Silver Price Today 8 February 2026 को सोना और चांदी दोनों ही उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं....
Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आज का राशिफल 08 फरवरी 2026: इस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति
Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

Follow Us