Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:छुट्टी पर घर आया था बीएसएफ़ का जवान.लेक़िन घर पहुँचने से पहले ही.!

फतेहपुर:छुट्टी पर घर आया था बीएसएफ़ का जवान.लेक़िन घर पहुँचने से पहले ही.!
मृतक Bsf जवान।फ़ाइल फ़ोटो, साभार-परिजन

बीती रात फ़तेहपुर में सड़क हादसे के दौरान बीएसएफ़(BSF) के जवान की मौत हो गई..जवान ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:देश की सीमा पर तैनात होकर दुश्मनों से देश की रक्षा करने वाला एक जवान रविवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें जवान की जान चली गई।मृतक जवान छुट्टी लेकर घर आया हुआ था लेक़िन घर पहुँचने से कुछ दूर पहले ही उसका एक्सीडेंट हो गया।हादसा  बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत हुआ है।Fatehpur bsf jawan road accident

जानकारी के अनुसार जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार द्विवेदी बॉर्डर सुरक्षा फोर्स में झारखंड में तैनात हैं।वह छुट्टी लेकर घर जा रहे थे रविवार की शाम वह  बिंदकी बस स्टाप पर बस से उतरने के बाद बाइक से अपने एक पारिवारीजन जन के साथ घर जा रहे थे।road accident in fatehpur

लेक़िन उनकी जब बाइक बिंदकी कोतवाली के तेंदुली गाँव के नजदीक पहुँची तो पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी औऱ मौक़े से फरार हो गया।टक्कर की वजह से जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई औऱ बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।Fatehpur news

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना की सूचना से बीएसएफ़ जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।सभी का रो रोकर बुरा हाल है

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us