Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:भाजपा से बग़ावत कर राजमंत्री के पुत्र ने किया नामांकन।

Fatehpur News:भाजपा से बग़ावत कर राजमंत्री के पुत्र ने किया नामांकन।
नामांकन करने के बाद खड़े आदित्य प्रताप सिंह (कुर्ते में)

यूपी में एक ओर जहां पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना दम खम दिखा रही हैं वहीं कुछ उम्मीदवारों ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में कूद पड़ें हैं।ऐसा ही एक मामला जनपद फ़तेहपुर का है जहां सत्तारूढ़ राज्यमंत्री के पुत्र ने भाजपा से बागी होकर नामांकन दाखिल कर दिया है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News:फतेहपुर में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गईं हैं। मंगलवार से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन ही यूपी के खाद्य एवं रशद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (Ranvendra Pratap Singh)उर्फ धुन्नी सिंह के पुत्र आदित्य प्रताप सिंह(Aditya Pratap Singh)ने भाजपा से बगावत करते हुए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

जबकि भाजपा ने पहले ही अपनी पार्टी से ऐरायां(46)वार्ड से महेश कुमार को उतारा है। इसके विपरीत निर्दलीय नामांकन दाख़िल करना कहीं न कहीं संगठन के प्रति निष्ठा को छोड़ सत्ता की लालसा का मोह दर्शाता है।कई करोड़ के बजट का शीर्ष नेतृत्व करना बड़े-बड़े नेताओं की मानसिकता को भी भ्रमित कर देता है। 

जानकारों की माने तो आदित्य ने पहले ही टिकट के लिए प्रयास किया था लेकिन हाईकमान के सख़्त निर्देश की वज़ह से यह हो न सका।सूत्रों की माने तो ऐरायां वार्ड से आदित्य को निर्विरोध चुनने की प्रक्रिया चल रही है अगर ऐसा होता है तो क्या भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशी से समर्थन ले लेगी?अन्य दल भी चुनाव लड़ने से पीछे हट जाएंगे? ऐसा हो पाना आज के परिवेष से संभव नहीं है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नामांकन पत्र वापसी तक देखा जा रहा है यदि उनके द्वारा ऐसा न किया गया तो पार्टी सख्त क़दम उठाएगी।

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us