Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में होली के दिन जुआड़ियों का शिकार बना तीन साल का मासूम..माँ का रो रोकर बुरा हाल.!

UP:फतेहपुर में होली के दिन जुआड़ियों का शिकार बना तीन साल का मासूम..माँ का रो रोकर बुरा हाल.!
Fatehpur news:पुलिस हिरासत में आरोपी।

मंगलवार को हर तरफ होली के रंग में लोग सराबोर थे..लेक़िन यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसनें सबको झकझोर दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:हर तरफ़ होली का रंग चल रहा था।लोग ख़ुशी से एक दूसरे को रंग लगा रहे थे।लेकिन गाँव के एक दूसरे किनारे पर कुछ ऐसा हो रहा था जिसके चक्कर में एक मासूम बच्चे की जान चली गई। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:होली की खुशियां मातम में बदली..फतेहपुर में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत..!

दरअसल ज़िले के बकेवर थाना क्षेत्र के जलाला गाँव में शिवाकांत रैदास के घर के सामने जुआ चल रहा था।जिसमें गाँव के ही एहसान(32)पुत्र रफ़ी मोहम्मद ,भूरे (45) पुत्र मुन्ना और एक नाबालिग मुस्लिम लड़का सहित जुआड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था।बताया जा रहा है कि यह तीनों शराब के नशे में धुत्त थे।इसी बीच शिवाकांत आया और उसने अपने घर के सामने जुआ खेलने से मना किया।जिसके बाद जुआड़ियों और शिवाकांत के बीच विवाद होने लगा।

ये भी पढ़े-UP:जज़्बा,संघर्ष औऱ पत्नी की प्रेरणा से फतेहपुर के किसान का बेटा बना अधिकारी..!

शिवाकांत से विवाद होता देख पास में खड़ा उसका तीन साल का बेटा डर गया और वह अपने पिता को बचाने के लिए उनके बीच मे पहुंच गया।लेक़िन नशे में धुत्त जुआड़ियों ने बच्चे को भी नहीं बख्शा और उसे एक ने उठाकर ज़मीन पर पटक दिया।जिसके चलते बच्चे को गम्भीर रूप से घायल हो गया।आनन फ़ानन में बच्चे को लेकर लोग अस्पताल भागे लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे मौत हो गई। (fatehapur murder in holi)

ये भी पढ़े-रवीश कुमार ने ट्रोलर्स को कही मां, बहन और महबूबा की बात..जानें क्या है मामला..!

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गाँव में कुछ लोग ताश की पत्ती जिसे गाँव की भाषा में लकड़ी कहा जाता है खेल रहे थे।उसी दौरान विवाद हो गया और तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता से तहरीर लेकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us