Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:जेई हत्याकांड-हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए फतेहपुर में प्रदर्शन..एक करोड़ की मांग..!

UP:जेई हत्याकांड-हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए फतेहपुर में प्रदर्शन..एक करोड़ की मांग..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गुरुवार देर रात मथुरा ज़िले में हुई अवर अभियंता(जेई) प्रदीप कुमार की हत्या से पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गुरुवार देर रात मथुरा ज़िले में तैनात बिजली विभाग के अवर अभियंता(जेई) प्रदीप कुमार की हुई हत्या से प्रदेश भर में बिजली विभाग के कमर्चारी प्रदर्शन कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:देर रात घर लौट रहे बिजली विभाग के जेई की गोलीमार कर हत्या..!

शुक्रवार को घटना के विरोधी में फतेहपुर में राज्य विधुत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले इकट्ठा हुए अवर अभियंताओं ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग ऊर्जा मंत्री से लगातार सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग कर रहे हैं।लेक़िन अब तक सरकार की तरफ़ से इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया है।साथ ही उन्होंने कहा कि मथुरा में जिस तरीक़े से जेई प्रदीप कुमार (Je Pradeep kumar murder in mathura)की हत्या हुई है।उससे पूरे प्रदेश के कमर्चारियों में भय व्याप्त हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार के हत्यारों को पुलिस 48 घण्टे के अंदर पकडे अन्यथा सभी लोग अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।साथ ही सरकार से मृतक प्रदीप कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की है।

ये भी पढ़े-UP:चित्रकूट के इस प्रसिद्ध मंदिर के मंहत की गोलीमार कर हत्या..गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रामघाट..!

आशीष ने आगे कहा कि यदि हम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी तो हम लोग अब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात मथुरा ज़िले में तैनात बिजली विभाग के अवर अभियंता(जेई) प्रदीप कुमार की उस वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी जब वह बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे।

इस मौके पर इं. आशीष सिंह पूर्वांचल सचिव राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन फतेहपुर,जनपद अध्यक्ष इं. नरेंद्र नाथ,जनपद सचिव इं.रवि कुमार,मंडल अध्यक्ष इं. प्रमोद कुमार व उपखण्ड अधिकारी राधानगर इं. पवन कुमार
इं.प्रशान्त शुक्ला उपखण्डअधिकारी बिंदकी ,इं.मोहमद जाहिद सिद्दीकी उपखण्ड अधिकारी असोथर,इं. रिंकू सेठ उपखण्ड अधिकारी खागा,इं. फूलचंद भारती उपखण्ड अधिकारी मलवां व सभी जनपद फतेहपुर के अवर अभियंता मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us