Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Hazi Raza News:नगर पालिका अध्यक्ष नज़ाकत ख़ातून की देर शाम तबियत बिगड़ी कानपुर रेफर रज़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Fatehpur Hazi Raza News:नगर पालिका अध्यक्ष नज़ाकत ख़ातून की देर शाम तबियत बिगड़ी कानपुर रेफर रज़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Fatehpur Hazi Raza News

सोमवार को सदर अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता के साथ हुई पिटाई का मामला गर्माता जा रहा है.एक ओर जहां पुलिस आरोपी हाजी रजा समेत उनके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है वहीं दूसरी ओर रजा के समर्थन में समाजवादी पार्टी व नगर पालिका के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है.इस बीच मंगलवार देर शाम हाजी रजा की मां व नगर पालिका के अध्यक्ष नज़ाकत ख़ातून की अचानक तबियत बिगड़ जानें से हड़कम्प मच गया है. Fatehpur Hazi Raza News Fatehpur Faizan Rizvi News

Fatehpur Latest News In Hindi:भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी फैज़ान रिज़वी के साथ हुई मारपीट का मामला सदर विधायक के आगे आने के बाद हाईप्रोफाइल हो गया है.शहर की बिगड़ी हुई आबोहवा को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से ज़िले में धारा 144 लागू कर दी है.Fatehpur Hazi Raza News

बता दें कि सोमवार को सदर अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता फ़ैज़ान रिज़वी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी. आरोप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद हाजी रजा, राहत, जुनैद, शमसाद, समेत 15-20 उनके अज्ञात साथियों के ऊपर लगा है.मारपीट का एक सीसीटीवी फ़ुटेज भी वायरल हुआ है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता की पिटाई कर रहे लोग हाजी रजा, राहत, शमशाद, जुनैद व उनके साथी है.Fatehpur Faizan Rizvi News

पुलिस ने इस संबंध में भाजपा नेता की तहरीर के  आधार पर थाना कोतवाली में हाजी रजा समेत सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 395/307/153(a)/504 IPC  7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.Fatehpur Crime News

साथ ही सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की भी कार्यवाही किए जाने की बात फतेहपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा कही गई है.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

एक ओर जहां पुलिस आरोपी हाजी रजा समेत उनके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है वहीं दूसरी ओर रजा के समर्थन में समाजवादी पार्टी व नगर पालिका के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है.सभासदों ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर निष्पक्ष जाँच की माँग की साथ ही कहा गया कि दर्ज हुए मुकदमें की धाराओं में संसोधन किया जाए.क्योंकि मामूली मारपीट में सदर विधायक के दबाव में पुलिस ने रजा समेत सभी आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है.जोकि न्यायोचित नहीं है. Fatehpur Latest Crime News

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

इस बीच मंगलवार देर शाम हाजी रजा की मां व नगर पालिका के अध्यक्ष नज़ाकत ख़ातून की अचानक तबियत बिगड़ जानें से हड़कम्प मच गया है.आनन फ़ानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.बताया जा रहा है बार बार घर पर दबिश दे रही पुलिस से नगर पालिका अध्यक्ष की तबियत बिगड़ी है. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us