Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lalauli News: कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत.एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Fatehpur Lalauli News: कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत.एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
कुरैशा का गिरा कच्चा माकान ललौली फतेहपुर

फतेहपुर के ललौली में कच्चा मकान गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। मकान ऐसा गिरा की चारों ओर अफरा-तफरी मच गई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...Fatehpur Lalauli News

Fatehpur Lalauli News: फतेहपुर में एक कच्चा मकान ऐसे भरभरा कर गिरा कि चारों ओर अफरा-तफरी मच गई.घटना ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे अंतर्गत नूरगंज मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि कुरैशा(55)पति स्व0 अब्दुल रसीद उर्फ बुल्लू और उसका दामाद लियाकत(32)कच्चे मकान में सो रहे थे जबकि कुरैशा की बेटी गुलनाज और उसके बच्चे अपने भाई कल्लू के घर में थे। Fatehpur Lalauli News House Collapsed 

सुबह करीब 4 बजे कुरैशा और उसका दामाद जिस कच्चे घर में सो रहे थे अचानक वह पूरा का पूरा गिर गया जिसकी वजह से दोनों उसमें दब गए। बताया जा रहा है कि परिजनों और मोहल्ले के लोग आनन-फ़ानन में उनको बहुआ स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुरैशा की मौत हो गई जबकि लियाकत का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।आपको बता दें कि बदौसा के रहने वाले लियाकत अपनी पत्नी गुलनाज और बच्चों के साथ 3 दिन पहले शब-ए-बारात त्यौहार मनाने के लिए ललौली आए थे। Fatehpur Lalauli News House Collapsed 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us