Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में स्कूल के लिए निकली मासूम छात्रा का बेरहमी से क़त्ल बोरी में मिली लाश

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में स्कूल के लिए निकली मासूम छात्रा का बेरहमी से क़त्ल बोरी में मिली लाश
फतेहपुर 6 साल की बच्ची की हत्या (सांकेतिक फ़ोटो)

यूपी के फतेहपुर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. स्कूल के लिए निकली मासूम छात्रा का हत्यायुक्त शव देर शाम पुलिस ने एक बाग से बरामद किया है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Crime News Kalyanpur Girl Murder News

Fatehpur News: मंगलवार का दिन फतेहपुर पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा.अलग अलग दो थाना क्षेत्रों में हुई हत्या की वारदातों से ज़िले में सनसनी फैल गई है.सुबह गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे के निकट एक मकान में गर्भवती महिला की गोलीमार कर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी ओर शाम होते होते कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक औऱ दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ गई. Fatehpur Murder News

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव निवासी एक व्यक्ति की 6 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी. दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्ची घर नहीं पहुँचीं.परिजनों ने खोजना शुरू किया तो पता चला बच्ची आज स्कूल पहुँचीं ही नहीं है. Fatehpur Kalyanpur Thana Murder News

इसके बाद परिजनों ने बच्ची की अपने स्तर पर तलाश की जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में बच्ची के गायब होने की सूचना दी. सूचना पर थाना पुलिस की टीम बच्ची की खोजबीन में जुट गई. देर शाम गायब हुई बच्ची का शव गांव के ही एक बाग में बने खण्डर में एक प्लास्टिक की बोरी में मिला. बच्ची के हत्या की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर एसपी राजेश सिंह भी पहुँचें.

एसपी राजेश सिंह ने बताया कि बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं. दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बात सारी बातें स्प्ष्ट हो जाएंगीं. उन्होंने बताया कि यह जघन्य घटना है. घटना के खुलासे के लिए फ़ील्ड यूनिट, एसओजी, सर्विलांस औऱ थाना पुलिस की टीम को लगा दिया गया है. जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे बातचीत कर रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us