Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में पानी के लिए हो गया 'संग्राम' धड़ाधड़ चले लाठी डंडे

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में पानी के लिए हो गया 'संग्राम' धड़ाधड़ चले लाठी डंडे
Fatehpur News: दो पक्षों में मारपीट

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में पानी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर लाठी डंडे चल गए, इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं.मामला खखरेरू थाना क्षेत्र का है. Fatehpur News

Fatehpur UP News:फतेहपुर के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana News) क्षेत्र के खतंवा गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए।दोनों पक्षों से मारपीट में महिलाएं औऱ बच्चे भी शामिल रहे।जिसको जो मिला उसी को हथियार बना विरोधी पर हमला करते रहे। Fatehpur Crime News

किसी के हाँथ में लाठी, किसी के हाँथ में डंडा औऱ कोई ईंट पत्थर से ही हमला करता रहा।इस पूरे संग्राम का वीडियो आस पास खड़े लोगों ने बना लिया।वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद हरक़त में आई पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए सम्बन्धितों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं मारपीट में घायल हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।Fatehpur Latest News

पुलिस उपाधीक्षक गयादत्त मिश्रा ने बताया कि खतंवा गाँव में नफ़ीस अहमद औऱ परवेज़ अहमद के बीच पानी भरने को लेकर सुबह क़रीब 7 बजे विवाद हो गया था।इसी में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला किया गया है।प्रभारी निरीक्षक द्वारा घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुँच दोनों पक्षों से आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। Fatehpur Crime News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us