UP Crime News: Fatehpur के दो बड़े गाँजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
On
फतेहपुर कोतवाली पुलिस औऱ स्वाट टीम के जॉइंट ऑपरेशन ने ज़िले के दो बड़े गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से 25 किलोग्राम 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ है.( Fatehpur News Ganja smugglers arrested )
Fatehpur News:फतेहपुर ज़िले के दो बड़े गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं.पुलिस को काफ़ी समय से इनकी तलाश थी.स्वाट टीम प्रथम औऱ सदर कोतवाली पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन मे पुलिस को यह सफलता हाँथ लगी है.
पुलिस अधीक्षक के पीआरओ (SP PRO) ने बताया कि सोमवार भोर पहर क़रीब सवा तीन बजे कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा औऱ स्वाट टीम प्रथम प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने राधानगर (Radha Nagar) क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडरपास से रमाशंकर रैदास (36) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पक्का तालाब औऱ राजीव मिश्रा (46) पुत्र ओमकार निवासी ख़ुशवक्त राय नगर फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है.

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
