Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND vs PAK BHU News: भारत पाकिस्तान मैच के बाद बीएचयू के छात्रावास में जमकर बवाल कई छात्र हुए घायल

IND vs PAK BHU News: भारत पाकिस्तान मैच के बाद बीएचयू के छात्रावास में जमकर बवाल कई छात्र हुए घायल
BHU में बवाल के बाद धरने में बैठे छात्र

भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) के क्रिकेट मैच के बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में जमकर बवाल हो गया. बिड़ला सी (Birla C) और एलबीएस (LBS) छात्रावास में रहने वाले छात्र आपस में भिड़ गए. लाठी डंडे और पथराव के बीच कई छात्र घायल हो गए (Varanasi BHU Clash Between Birla C And LBS Students Hindi News Today)

IND vs PAK BHU Varanasi Clash News: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के वाराणसी स्थित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भारत पाकिस्तान एशिया कप 2022 में भारत (Ind vs PAK) की हार के बाद बिरला सी (Birla C) और एलबीएस (LBS) छात्रावास में रहने वाले छात्र आपस मे भीड़ गए. लाठी डंडों के साथ-साथ जमकर पथराव हुआ जिसमें करीब एक दर्जन छात्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में क्यों हुआ बवाल (Banars Hindu University Students Fight)

भारत पाकिस्तान एशिया कप 2022 सुपर-फोर में रविवार को भिडंत के बाद बीएचयू के छात्रों के बीच भिडंत हो गई. देर रात 12 बजे शुरू हुई झड़प सोमवार भोर तलक चली.जानकारी के मुताबिक एशिया कप में भारत की हार के बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. मामुली कहासुनी से शुरू हुई बात पहले गली गलौज तक पहुंची उसके बाद जमकर लात घुसे चले.

बताया जा रहा है कि इस बीच दोनो गुटों में पत्थरबाजी भी हुई हालाकि झगड़ा किस बात को लेकर शुरु हुआ ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका. कुछ लोगों का कहना है कि बर्थडे पार्टी को लेकर झगड़ा हुआ तो कुछ इसे भारत पाकिस्तान मैच से जोड़कर बता रहे हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

आरोप है कि मामुली गाली-गलौज के बाद बीरला सी (Birla C) छात्रावास में रह रहे बीपीएड (BPEd) के छात्र लाठी-डंडे लेकर एलबीएस (LBS) छात्रावास में घुस गए और हॉस्टल के अंदर लोगों को दौड़ाकर पीटने लगे. जानकारी के मुताबिक एलबीएस (LBS BHU) के छात्र भी लामबंद हुए और हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया उसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

बीएचयू में बढ़ते बवाल को देखते हुए सूचना मिलने पर भेलूपुर एसीपी प्रवीण कुमार सिंह के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची गई. घटना के बाद एलबीएस छात्रावास के छात्र धरने में बैठ गए. पुलिस ने छात्रों से कहा कि दोषी छात्रों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चयनित करके दंड दिया जाएगा इस पर भी जब छात्र नहीं माने तो जबरन छात्रों को हॉस्टल के अंदर किया गया. बीएचयू में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है खासकर छात्रावास के बाहर

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us