Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौन हैं तीरथ सिंह रावत जो बनने जा रहें हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

कौन हैं तीरथ सिंह रावत जो बनने जा रहें हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
तीरथ सिंह रावत।फ़ाइल फ़ोटो

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगें।भाजपा के विधायक मंडल दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:कार्यकाल के बीच में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपनी कुर्सी से अलग होना पड़ा।विधायकों की नाराजगी भारी पड़ी।इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू की।

तीरथ सिंह रावत होंगें नए मुख्यमंत्री..

आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े तीरथ सिंह रावत  गढ़वाल के सांसद हैं और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर रह चुके हैं। उन्हें मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के सबसे वफादार नेताओं में गिना जाता रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कभी तीरथ सिंह रावत के धुर प्रतिद्वंद्वी माने जाते थे।भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उनका नाम अचानक से सामने आया। औऱ कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव किया।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

तीरथ सिंह रावत तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई जसवंत सिंह रावत पूर्व सैनिक हैं। वह पौड़ी के सीरों गांव में ही रहते हैं। दूसरे भाई कुलदीप सिंह रावत प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। वह देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में निवास करते हैं। वह 1985 से देहरादून में रह रहे हैं। तीनों में तीरथ सिंह रावत सबसे छोटे भाई हैं।

तीरथ सिंह रावत की एक बेटी लोकांक्षा रावत हैं। वह सेंट जोजेफ्स एकेडमी में 10वीं की छात्रा हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us