Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident Fatehpur : फतेहपुर में कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Road Accident Fatehpur : फतेहपुर में कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
टक्कर मारने वाली कार

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बौरा के पुरवा
  • काम से वापस लौट रहा था युवक, कार की टक्कर से मौत
  • गौरीशंकर नाम के युवक की सड़क हादसे में मौत

Road Accident Fatehpur : फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. कार औऱ साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बौरा का पुरवा के निकट एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक को खजुहा के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गौरीशंकर (35) निवासी हाफ़िज़पुर हरकरन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से खजुहा गया हुआ था. वहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ है. कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर ने बताया कि एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us