Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Violence:प्रयागराज हिंसा में शामिल दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का सख़्त एक्शन जारी 1000 पर एफआईआर 65 गिरफ्तार

Prayagraj Violence:प्रयागराज हिंसा में शामिल दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का सख़्त एक्शन जारी 1000 पर एफआईआर 65 गिरफ्तार
Prayagraj Violence:

शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद प्रयागराज में हिंसा फैलाकर माहौल ख़राब करने वाले दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी है.अब तक मामले में 65 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.Prayagraj Violence Latest News In Hindi

Prayagraj Violence Latest Updates In Hindi:कानपुर के बाद शुक्रवार को यूपी के कई शहरों से विरोध प्रदर्शन औऱ हिंसा की खबरें आईं.प्रयागराज के अटाला औऱ उसके आस पास दंगाइयों ने सबसे ज्यादा उपद्रव मचाया आगज़नी, तोड़फोड़ औऱ जमकर पत्थरबाजी हुई.इलाक़े में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है.

प्रयागराज रेंज के आईजी राकेश सिंह के मुताबिक शनिवार शाम से अब तक हिंसा में शामिल लगभग 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इसके अलावा घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल बाकी लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है ताकि और गिरफ्तारियां हो सकें.

पुलिस ने 1000 लोगों के खिलाफ दंगा, आगजनी, धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रयागराज के पुराने शहर क्षेत्र में अटाला और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी थी.शुक्रवार को बंद के आह्वान पर पुलिस अलर्ट पर थी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.स्थानीय धर्मगुरुओं की अपील और जिला अधिकारियों द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा अटाला में जुमे की नमाज के बाद इकट्ठा हुए और नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और पथराव किया.इस पत्थरबाजी में पुलिस के कई अधिकारी औऱ जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us