Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

"प्रधानमंत्री मोदी के सन्यास के साथ मैं भी कह दूंगी राजनीति को अलविदा"-स्मृति ईरानी।

फ़ाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ईरानी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसको लेकर सोसल मीडिया में तरह तरह की बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है..पढ़े एक रिपोर्ट..

नईदिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे।उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी। हालांकि स्मृति ने कहा कि मोदी अभी कई बरस तक राजनीति में रहेंगे।उन्होंने पुणे में आयोजित 'वर्ड्स काउंट महोत्सव' में एक परिचर्चा के दौरान यह कहा।जब एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह कब 'प्रधान सेवक बनेंगी।

दरअसल इस शब्द का इस्तेमाल मोदी खुद के लिए करते हैं।केंद्रीय मंत्री ने इस पर जवाब दिया, "कभी नहीं।मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं और इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं'' उन्होंने कहा, जिस दिन 'प्रधान सेवक' नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास ले लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी।

आप नेता अलका लांबा ने ली चुटकी...

अक्सर अपने बयानों व ट्वीटों को लेकर विवादों में रहने वाली आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने एक ट्वीट के ज़रिए ईरानी के बयान पर चुटकी ली है..
हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में किसी भी तरह से ईरानी या मोदी का ज़िक्र नहीं किया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us