Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Moradabad Police News : गज़ब है यूपी पाँच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था पुलिस की नौकरी

Moradabad Police News : गज़ब है यूपी पाँच साल से जीजा की जगह साला कर रहा था पुलिस की नौकरी
बाएं जीजा दाएं साला।फ़ोटो-सोशल मीडिया

यूपी में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है।यहाँ एक युवक अपने जीजा की जगह पर पाँच साल से पुलिस की नौकरी कर रहा था मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. Moradabad fake police men news

Moradabad Police News: यूपी में ऐसी अंधेरगर्दी पहले आपने नहीं देखी होगी।पाँच साल तक पुलिस विभाग में अपने जीजा की जगह पर उसका साला नौकरी करता रहा औऱ किसी को भनक तक नहीं लगी।एक की शिकायत के बाद पूरा मामला सामने आया।पुलिस जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।साला फरार बताया जा रहा है।moradabad police news big fraud in police department

क्या है पूरा मामला..

मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर अनिल कुमार नाम का कांस्टेबल तैनात है।बताया जा रहा है कि क़रीब पांच साल पहले अनिल शिक्षा विभाग में नौकरी पा गया था लेकिन उसने पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ी औऱ न ही विभाग को इसकी सूचना दी।

अनिल अपनी जगह पर अपने साले सुनील उर्फ़ सनी को भेजने लगा।इस बात की भनक विभाग के उच्चाधिकारियों को नहीं लगी औऱ धीरे धीरे क़रीब पाँच साल बीत गए।इस फर्जीवाड़े की श‍िकायत की गई थी, इसके आधार पर मामले की जांच शुरू कराई गई तो पुलिस विभाग की बहुत बड़ी चूक पकड़ी गई।

एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक शिकायत के आधार पर इस पूरे मामले को पकड़ा गया है।

अभी तक की जांच में आरोप‍ित के मुज़फ्फरनगर न‍िवासी होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर उसके जीजा के श‍िक्षा व‍िभाग में तैनात होने की जानकारी म‍िली है। हालांक‍ि अभी पुलिस अधिकार‍ियों ने इसकी आधिकार‍िक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है क‍ि आरोप‍ित से पूरी पूछताछ के बाद पुलिस इस बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us