Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर निकाय चुनाव न्यूज़ : मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर क्या बोले सांसद पचौरी

कानपुर निकाय चुनाव न्यूज़ : मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर क्या बोले सांसद पचौरी
मतदाता

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करता है, वहीं जब वोटिंग के दिन जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचता है तो उसका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं होता ऐसे में कैसे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और कैसे लोग मतदान के लिए जागरूक होंगे कानपुर में कई जगह देखा गया कि मतदाताओं का सूची से नाम ही गायब है जिसमे एक एमएलए भी शामिल हैं.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में मतदान के दौरान कई मतदाताओ के वोटर लिस्ट से नाम गायब
  • एमएलए समेत कई लोग मतदान से रह गए वंचित
  • नई लिस्ट गायब और पुरानी लिस्ट से हो रहा काम,पचौरी


 Name of many voters not in voter list in Kanpur : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव सुबह 7:00 बजे से जारी है कानपुर में सुबह जहां मतदान को लेकर कई जगह झड़प दिखी, तो ईवीएम मशीन खराब की सूचना भी आई तो कहीं मतदान 1 घंटे बाद शुरू हुआ तो कहीं मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ही नही कर सके कारण उनका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं था.

बिल्हौर विधायक भी नहीं कर सके वोट की चोट

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन जहां लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील कर लोगों को जागरूक करता है तो वहीं जब बारी आती है वोटिंग की तो सूची में नाम ही नही मिलता जिसके बाद मतदाताओं में कहीं न कहीं मतदान को लेकर निराशा साफ तौर पर दिखाई देती है, कुछ ऐसा ही कानपुर में सुनने को मिला जहाँ कई जगहों पर सूचना मिली कि मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम ही नही है खुद बिल्हौर एमएलए राहुल सोनकर भी इसमें शामिल है जिनका नाम वोटर लिस्ट में न हो पाने की वजह से वोट नही कर सके.

सांसद ने कहा पुरानी सूची दी गई उतार

इस मामले में जब कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी से बात की गई तो उन्होंने इस पर कहा कि इस मामले में सुबह से सूचना मिल रही थी कि वोटर्स के नाम ही नही है लिस्ट में मतदाता सूचियां बनाने में गड़बड़ी हुई है, पुरानी सूचियों को उतार दिया है.नई सूची नही है जो अब है नही उनके नाम लिस्ट में है जबकि जो है उनके नाम लिस्ट में नही है इसमें कहीं न कहीं लापरवाही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us