Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Keshari Nath Tripathi Biography In Hindi : पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से

Keshari Nath Tripathi Biography In Hindi : पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से
एक कार्यक्रम में केशरी नाथ त्रिपाठी ( फाइल फोटो )

Keshari Nath Tripathi Biography In Hindi भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह उनके प्रयागराज स्थिति आवास में निधन हो गया, वह 89 साल के थे. पांच सालों तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी भाजपा के कद्दावर नेता थे.आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

Keshari Nath Tripathi Biography In Hindi : पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह 5 बजे उनके प्रयागराज स्थिति निवास पर निधन हो गया, वह 89 वर्ष के थे. 

जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, हालांकि उसके बाद 4 जनवरी को तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे. वहीं पर उनका इलाज च रहा था. तबीयत में सुधार होने पर केशरी नाथ त्रिपाठी को आज ही लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी सांसें थम गईं. आज रविवार शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

केशरी नाथ त्रिपाठी का जीवन परिचय 

1- जन्म- 10 नवम्बर 1934

2- जन्मस्थान- प्रयागराज

3- माता- शिव देवी

4- पिता- हरीश चंद्र त्रिपाठी

5- पत्नी- सुधा त्रिपाठी

6- संताने- नमिता त्रिपाठी, निधि ओझा, नीरज त्रिपाठी

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

केशरी नाथ त्रिपाठी का राजनैतिक जीवन..

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत जनसंघ से की थी. भाजपा में केशरी नाथ त्रिपाठी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी, तीन बार उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर का कार्यभार संभाला था.उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रुप में वह 1991-1993, 1997-2002 और मई 2002 से मार्च 2004 तक रहे.

वर्ष 1977-79 के दौरान जनता पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त किए गए थे. उन्होंने 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा ने केशरी नाथ त्रिपाठी को पूरा सम्मान दिया, उन्हें राज्यपाल बनाया गया वह 2014 से 2019 के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे, इस बीच उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम राज्यों के गवर्नर का भी अतिरिक्त प्रभार रहा.

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी 3 बार यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहने के साथ साथ यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. वह हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे. राजनेता होने के साथ साथ त्रिपाठी संविधान के अच्छे जानकार थे.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us