Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News Hindi : पुलिस बन गई चोर, गश्त कर रहे सिपाही ने सो रहे युवक का मोबाइल चुराया,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

UP News Hindi : पुलिस बन गई चोर, गश्त कर रहे सिपाही ने सो रहे युवक का मोबाइल चुराया,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यूपी के कानपुर से पुलिस की एक शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद हो गई है, गश्त कर रहे सिपाही ने दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है.

Kanpur News : जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी हो वही चोर बन जाएं तो क्या कहिएगा, यूपी के कानपुर में वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. गश्त कर रहे सिपाही ने दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल पार कर दिया. चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.जिसका वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रहा है. एसपी आउटर ने आरोपी सिपाही को निलंबित पर जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार महाराजपुर के छतमरा गांव निवासी नितेन्द्र सिंह की गांव में ही टेलीकॉम की दुकान है.शनिवार देर रात उनके चाचा का बेटा नितिन दुकान के बाहर सो रहा था.

तभी एक होमगार्ड के साथ गश्त पर निकले कुलगांव चौकी के सिपाही प्रगेश ने नितिन के पास रखे मोबाइल को चुराया और चला गया. रविवार सुबह जब नितिन सोकर उठा तो उसे मोबाइल गायब मिला. उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें आरोपित सिपाही मोबाइल चुराते हुए दिखा.

इसके बाद नितिन ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की.उधर चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा.एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं.जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की जमकर हो रही किरकिरी..

कानपुर पुलिस एक कांस्टेबल की इस शर्मनाक करतूत के चलते पूरे पुलिस महकमे मजाक बन रहा है, सोशल मीडिया पर मीम्स, चुटकुले शेयर किए जा रहे हैं, साथ ही कांस्टेबल द्वारा मोबाइल चुराने का वीडियो भी तेजी से हर प्लेटफार्म पर वायरल है. लोग वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us